फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च,  एडिशनल एसपी रहे मौजूद

Sun, 29 Oct 2023 07:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: सदर थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला है। मतदाताओं से रूबरू होकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने निर्भीक एवं भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
फ्लैग मार्च करते पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडिशनल एसपी ओमप्रकाश मीणा ने बताया आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस एवं सेना के जवानों के साथ करीब एक दर्जन गांवों में फ्लैग मार्च निकाला है। मतदातओं से रूबरू होकर निडर एवं भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया है। उन्होंने बताया वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों का जायजा लिया है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। निर्वाचन आयोग की पालना में चुनाव की तैयारी को अंजाम दिया जा रहा है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को पूर्व में ही चिन्हित कर लिया गया है। विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने की पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है। मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी फैलाने वाले व्यक्तियों को पाबंद किया जा रहा है। अवैध राशि, शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान चल रहा है।

पुलिस द्वारा रखी जा रही पैनी नजर

मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सीमा बॉर्डर पर सघन नाकाबंदी अभियान भी चलाया जा रहा है। आमद रफद पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के वाहनों की गहनता से तलाशी ली जा रही है। विगत दिनों में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान करीब 40 लाख की अवैध राशि को भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी ने बताया बदमाश एवं अपराधी किस्म के लोगों पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है। मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी फैलाने वाले व्यक्तियों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। एडिशनल एसपी मीणा ने समाज के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए समाज के मतदाता निष्पक्ष, निर्भीक, निडर एवं भय मुक्त होकर मतदान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें