फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी का राजस्थान दौरा आज, 5,500 करोड़ रुपये की देंगे सौगात

Wed, 10 May 2023 07:01 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे। इसके बाद विभिन्न परियोजनाओं का तोहफा देंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजस्थान में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम सुबह करीब 11 बजे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे। इसके बाद परियोजनाओं का तोहफा देंगे।

विज्ञापन


इन परियोजनाओं का फोकस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर होगा। सड़क और रेलवे क्षेत्र की परियोजनाओं से माल और सेवाओं की आवाजाही में भी सुविधा होगी। वहीं, प्रधानमंत्री राजसमंद और उदयपुर में टू-लेन के लिए सड़क निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे एवं कई कार्यक्रमों के लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा पीएम मावली मारवाड़ ब्रॉडगेज लाइन का शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें