फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: इलाज के लिए अस्पताल आई महिला के साथ एमआर ने की अश्लील हरकत, परिजनों ने की मारपीट; गिरफ्तार

Tue, 09 May 2023 10:51 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला दवा लेने पति के साथ धनवंतरी अस्पताल गई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद पति दवा लेने के लिए काउंटर पर चला गया। उस  दौरान महिला वहां लगी बेंच पर बैठ गई। वहां मौजूद एमआर राकेश कुमार पर अश्लील हरकत करने का महिला ने आरोप लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू शहर के धनवंतरी अस्पताल में दवा लेने गई महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत किए जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एमआर के पीछे जाकर दूसरे अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। 

इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं। पुलिस ने आरोपी समेत दो जनों को गिरफ्तार किया है। वहीं अस्पताल के डॉ. जगदीश प्रसाद ने 15 लोगों के खिलाफ अस्पताल में आकर तोड़फोड़ करने व मारपीट की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

पति के साथ धनवंतरी अस्पताल गई थी महिला

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला दवा लेने पति के साथ धनवंतरी अस्पताल गई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद पति दवा लेने के लिए काउंटर पर चला गया। उस  दौरान महिला वहां लगी बेंच पर बैठ गई। वहां मौजूद एमआर राकेश कुमार पर अश्लील हरकत करने का महिला ने आरोप लगाया। तब आरोपी वहां से इंदिरा नगर स्थित संतुष्टि अस्पताल चला गया। महिला के पति ने परिचितों को बुला लिया और आरोपी का पीछा करते हुए दूसरे अस्पताल पहुंच गए। वहां हंगामा किया। तोड़फोड़ की और एक युवक के साथ मारपीट की। 

शांतिभंग मामले में गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी एमआर राकेश को शांतिभंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। एमआर के खिलाफ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। संतुष्टि अस्पताल के डॉ. जगदीश प्रसाद ने 15 लोगों के खिलाफ अस्पताल में आकर तोड़फोड़ करने और मारपीट का आरोप लगाकर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें