फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में सीएम चेहरे पर विवाद बढा, गहलोत के बयान से आहत सचिन पायलट

Fri, 03 Aug 2018 05:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर 
विज्ञापन
सचिन पायलट
विज्ञापन

राजस्थान में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दोनों ओर से चल रही बयान बाजियों के बीच प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने अपना पक्ष रखा है। सचिन पायलट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गहलोत का बिना नाम लिए कहा कि आजादी के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी, तब राहुल गांधी ने उन्हें कमान सौंपी थी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गहलोत ने खुद के लिए कहा था कि 10 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद अब कौन से नए चेहरे की जरूरत है। हालांकि इसके बाद उन्होंने यू-टर्न ले लिया था। पायलट ने आस्ट्रेलिया से लौटकर पत्रकारों से कहा कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव होंगे।

पार्टी के बड़े नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे पार्टी की बदौलत ही बड़े बने हैं। ऐसे में उन्हें ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए, जिससे पार्टी को नुकसान हो। उन्होंने कहा कि जनता, कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजरों से देख रही है। आपसी बयानबाजी से जनता के मनोबल को ठेस लगती है। बड़े नेताओं को इन सबसे बचना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें