फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के बाद राजस्थान: पायलट व राहुल की मुलाकातों ने बढ़ाया सियासी पारा, क्या छत्तीसगढ़ का भी आएगा नंबर? 

Sat, 25 Sep 2021 01:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल के कयासों के बीच सचिन पायलट दो बार राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में पंजाब के बाद राजस्थान में सियासी पारा बढ़ा हुआ है। 
विज्ञापन
rahul gandhi-Sachin Pilot - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद सभी की नजरें कांग्रेस आलाकमान की ओर टिकी हैं। राहुल-प्रियंका या कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले हर एक शख्स के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इस बीच राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिव पायलट भी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। उनकी यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान में पहले से कांग्रेस के अंदर चल रहा है विवाद
पंजाब के बाद राजस्थान दूसरा राज्य है जहां पर कुर्सी का विवाद चरम पर पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद सार्वजनिक तौर पर सामने आया है। पिछले दिनों गहलोत की कार्यशैली से खफा सचिन पायलट व उनके समर्थक विधायकों ने बगावत कर दी थी। अब सचिन पायलट मंत्रिमंडल विस्तार और राज्य के बोर्ड व निगमों में शीर्घ नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उनकी मुलाकातों को मंत्रिमंडल विस्तार में हस्तक्षेप के तौर पर भी देखा जा रहा है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि राजस्थान में कुर्सी को लेकर छिड़ा यह संग्राम भी सामने आ सकता है। क्योंकि कई दिनों से वहां सत्ता परिवर्तन की भी मांग हो रही है। 

अगला नंबर छत्तीसगढ़ का!
यह तो साफ तौर पर सभी के सामने है कि राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य रह जाएगा जहां पर कांग्रेस को विवाद सुलझाना है। दरअसल, यहां मंत्री टीएस देव सिंह भी सीएम की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं। ऐसे में वे भूपेश बघेल के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इसी विवाद को लेकर पिछले दिनों छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में पेशी भी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें