फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Bikaner: श्रीडूंगरगढ़ में टायर फटने से पिकअप पलटी, एक की मौत सहित 12 घायल

Sun, 27 Mar 2022 02:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में शादी समारोह से लौट रहे सवारी से भरी पिकअप पलट गई। जिसमें 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बीकानेर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बड़ा हादसा सामने आया है। हादसे में सवारियों से खचाखच भरी पिकअप पलटने पलट गई। जिससे बारह से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

 

हादसा रविवार की सुबह श्रीडूंगरगढ़ के बीदासर रोड पर बाना के पास हुई है। सभी शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना में चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। पिकअप में करीब 20 से 22 लोग सवार थे। 


बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क पर चढ़ते समय गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी अमित कुमार पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में असहाय सेवा के राजकुमार खड़गावत, शोएब मारवाड़ सेवा समिति के हरी किशन राजपुरोहित आदि मरीजों के परिजनों की मदद कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल

इस सड़क हादसे में अनीता रामनिवास, किशन विमला, हनुमान, रामप्रताप, कुबेर, पूर्णाराम, संतोष, विरमाराम और राजू घायल हुए है। कई अन्य घायलों का इलाज श्रीडूंगरगढ़ के अस्पताल में चल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें