फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सवाई माधोपुर के ईसरदा बांध में डूबा व्यक्ति, 16 घंटे बाद मिला शव, दोस्त के साथ गया था नहाने

Sat, 08 Jul 2023 01:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर जिले के ईसरदा डैम में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के 16 घंटे बाद उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला। व्यक्ति अपने एक दोस्त के बाद डैम में नहाने के लिए गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन ईसरदा डैम में डूबे व्यक्ति का शव 16 घंटे बाद मिल गया। पुलिस ने शव को ईसरदा अस्पताल पहुंचाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सवाईमाधोपुर ईसरदा निवासी रामप्रकाश गुर्जर उर्फ पप्पू पहलवान अपने एक दोस्त के साथ ईसरदा डैम पर नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति की तलाश शुरू की गई, लेकिन रात तक सफलता नहीं मिल पाई।  

शनिवार सुबह पुलिस और एसडीआरफ की टीम व्यक्ति की तलाश करने के लिए ईसरदा डैम पंहुंची तो रामप्रकाश का शव पानी में उतरा रहा था। पुलिस ने एसडीआरफ टीम की सहायता से शव को पानी से बाहर निकलवाया और ईसरदा अस्पताल पहुंचाया। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। इधर, घटना के बाद से मृतके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें