फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पटवारी भर्ती परीक्षा की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, दिल्ली से पकड़ा गया आरोपी

Mon, 22 Aug 2022 05:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Patwari Recruitment Exam 2021: पटवारी भर्ती परीक्षा में नकल मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सप्लाई करने वाले की तलाश कर रही थी। अब उसे दिल्ली के जनकपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Patwari Recruitment Exam 2021:  पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सप्लाई करने वाले आरोपी सुरेंद्र धारीवाल को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी सुरेंद्र को पुलिस ने दिल्ली के जनकपुरी इलाके से गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपी रीट भर्ती परीक्षा से जुड़े नकल मामले में भी गिरफ्तार हुआ था। उसने ही तुलछाराम कालेर को इलेक्ट्रॉनिक चप्पलें बनाकर दी थी। आरोपी पटवार भर्ती परीक्षा और पटवार नकल मामले में भी आरोपी रहा है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटवार परीक्षा नकल प्रकरण का मुख्य आरोपी पौरव कालेर फरार हो गया था। बीती 7 जनवरी को रीट मामले में जेल में बंद सुरेंद्र धारीवाल जमानत पर बाहर आ गया था। 15-16 जनवरी को उसने तत्कालीन गंगाशहर थाना अधिकारी और एएसआई सहित अन्य पर एसीबी की कार्रवाई करवाई थी। 

उस दौरान आरोपी जेल से बाहर था, वहीं आरोपी पौरव की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। 14 फरवरी को पुलिस ने पौरव को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में नकल के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सप्लाई करने में सुरेंद्र धारीवाल का नाम लिया। उसके बाद से पुलिस आरोपी सुरेंद्र की तलाश कर रही थी। अब बीकानेर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के जनपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। नकल संबंधी मामलों में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें