फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: PM मोदी ने परीक्षा पर चर्चा में बच्चों से कहा- तनावमुक्त रहें, पूनिया और सांसद बोहरा जयपुर से जुड़े

Fri, 27 Jan 2023 08:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में स्टूडेंट्स से 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के माध्यम से संवाद किया। कार्यक्रम का जयपुर से भी वीसी से लाइव टेलीकास्ट किया गया।
विज्ञापन
जयपुर के कैंब्रिज कोर्ट हाई स्कूल में हुआ प्रसारण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और सांसद रामचरण बोहरा जुड़े और  प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा और जीवन में तनाव पर बच्चों के सवालों के जबाव दिए। जयपुर के कैंब्रिज कोर्ट हाई स्कूल में हुए प्रसारण को सांसद बोहरा ने सैकड़ों स्टूडेंट्स के साथ देखा और सुना। इससे पहले 24 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन हुआ था। सांसद बोहरा ने चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


550 छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट दिए, तनाव से फ्री होकर परीक्षा देने की सीख
प्रतियोगिता में कलाकार आर्ट एकेडमी के साकिब ने पहला स्थान प्राप्त किया। सांसद बोहरा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 550 छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट दिए। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सांसद बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर माह मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से बात करते हैं और हर साल परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रहे हैं। 

मोदी सभी देशवासियों और सगुडेंट्स के पैरेंट हैं। सभी स्टूडेंट्स मोदी जी की बताई गई बातों से प्रेरणा ले कर उन्हें अपने जीवन में उतारे। सांसद बोहरा ने कहा कि विद्यार्थी इस देश का भविष्य है, विद्यार्थियों के विकास से ही इस देश का विकास संभव है। 
विज्ञापन


क्योंकि विद्यार्थी ही आगे चलकर अध्यापक, डॉक्टर, वैज्ञानिक,अधिकारी और राजनेता बन कर देश को चलाएंगे। सांसद बोहरा ने कहा कि अब बच्चों की परीक्षा शुरू होने वाली है,तो विद्यार्थी किसी भी तरह के दबाव और तनाव से मुक्त होकर परीक्षा दें और अपने जीवन में आगे बढ़े।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान सांसद बोहरा ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए कैंब्रिज कोर्ट हाई स्कूल के निदेशक आर एस रावत का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान जयपुर शहर जिला अध्यक्ष राघव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व विधायक अरुण चतुर्वेदी ,पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, नगर निगम ग्रेटर उपमहापौर पुनीत कर्णावत, भाजपा पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, जयपुर शहर उपाध्यक्ष केदार शर्मा, जयपुर शहर महामंत्री तेज सिंह, प्रदेश मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत, कविता मलिक, रोहित रुहाटिया, कार्यक्रम संयोजक खेमचंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें