फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, CM बोले- गृहमंत्री जांच करवाएं, हम इंदिरा और राजीवजी को खो चुके हैं

Fri, 27 Jan 2023 07:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने  गृह मंत्री से इसकी तत्काल जांच करवाने को कहा है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक होने के आरोप खुद राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने लगाए हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर सरकार और प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा- जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक एक गम्भीर मामला है।
विज्ञापन


हम पहले इंदिरा जी और राजीव जी को खो चुके हैं
गहलोत ने कहा- जम्मू कश्मीर की सरकार और प्रशासन को इस बारे में पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। हम पहले इंदिरा जी और राजीव जी को खो चुके हैं। गृह मंत्री को तत्काल इसकी जांच करवानी चाहिए कि उच्च स्तरीय सुरक्षा प्राप्त राहुल गांधी की सुरक्षा में किस स्तर पर और क्यों चूक हुई है ?


विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था 'पूरी तरह ध्वस्त' हो गई। इस कारण उन्हें अपनी भारत जोड़ो यात्रा रोकनी पड़ी है। राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर सरकार और प्रशासन से मांग रखी है कि वो अगले दो दिन पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


राहुल ने कहा- आज काफी बड़ा रिसेप्सन यात्रा की शुरुआत में हुआ, लेकिन टनल के बाद पुलिस अरेजमेंट बिल्कुल कॉलेप्स हो गया। भीड़ नियंत्रण और रस्सियों को मैनेज करने वाले पुलिस कर्मी चले गए या दिखे नहीं। मेरी सिक्योरिटी ने मुझे कहा कि हमें आगे नहीं चलना चाहिए। इसलिए हम यात्रा में आगे नहीं चल पाए। यह स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि क्राउड कंट्रोल और पुलिस के रोल की गारंटी सुनिश्चित करे। मुझे मालूम नहीं कि ऐसा क्यों हुआ। शनिवार और रविवार को ऐसा नहीं होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें