फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishdhari Tiger Reserve: रेलवे ट्रैक पर पड़े पशु शव के चक्कर में ट्रेन से टकराया पैंथर, सिर पर चोट लगने से मौत

Sun, 05 Mar 2023 01:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी रामगढ़ विषधारी टाईगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रैक के पास पड़े एक नीलगाय के शव के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आकर पैंथर की मौत हो गई।
विज्ञापन
पैंथर की मौत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के रामगढ़ विषधारी टाईगर रिजर्व क्षेत्र में भीमलत सुरंग के पास ट्रेन से टकराने के कारण एक पैंथर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन्य जीव विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद शव को बूंदी लाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया गया।

विज्ञापन




घटना के बारे में डीसीएफ आरवीटीआर भोपतपुरा रेंजर हरि सिंह हाड़ा ने बताया कि रात को ट्रेन से टकराकर पैंथर की मौत हो गई। हादसे की सूचना जलिन्द्री स्टेशन मास्टर ने दी। इसके बाद सुबह वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां पैंथर के सिर पर गंभीर चोट लगने के निशान थे। सम्भवतः ट्रैक के पास पड़े एक नीलगाय के शव के चक्कर में पैंथर इधर आया होगा। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। शव को बूंदी लाकर डीसीएफ कार्यालय में चिकित्सकों की तीन सदस्ययी टीम ने पोस्टमार्टम करवा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गौरतलब है की भीमलत क्षेत्र से निकल रहे रेलवे ट्रैक पर रेलवे द्वारा सुरक्षा दीवार नहीं बनाए जाने से अक्सर वन्य जीवों के कटने की घटना सामने आती है। इससे पूर्व भी दो वर्ष पूर्व दो पैंथरों की ट्रेन से कटने से मौत हो चुकी है। वहीं एक पैंथर की मौत 15 दिन पूर्व पीपल्या क्षेत्र में टाइगर से फाइटिंग होने के दौरान हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें