खाटूश्यामजी और आसपास के कई गांव में पागल कुत्ते की दहशत से ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल में भेजना भी कम कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से पागल कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार भी लगाई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीकर जिले के प्रसिद्ध आस्था धाम खाटूश्यामजी सहित आसपास के कई गांवों में एक पागल कुत्ते (डॉग) की दहशत के चलते ग्रामीण परेशान हैं। पागल कुत्ते ने आधा दर्जन के करीब लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इनमें अधिकतर बच्चे हैं।
विज्ञापन
खाटूश्यामजी सहित आसपास के कई गांव में पागल कुत्ते का डर अब इतना ज्यादा हो चुका है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह कुत्ता सीधे मुंह पर वार करता है। कई लोगों का उसने नाक या गाल बुरी तरह नोंच लिया है।
ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल में भेजना किया कम
खाटूश्यामजी और आसपास के कई गांव में पागल कुत्ते की दहशत से ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल में भेजना भी कम कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से पागल कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार भी लगाई है।