फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में पान मसाला और फ्लेवर्ड सुपारी प्रतिबंधित

Wed, 02 Oct 2019 02:58 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्य में मैग्निशियम कार्बोनेट, निकोटिन, तंबाकू या मिनरल ऑयल युक्त पान मसाला और फ्लेवर्ड सुपारी के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


एक सरकारी बयान के अनुसार महाराष्ट्र, बिहार के बाद राजस्थान देश का ऐसा तीसरा राज्य बन गया है जहां इन उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि युवाओं में नशे की लत को रोकने के लिए यह महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इन पदार्थों की पुष्टि स्टेट सेंट्रल पब्लिक हैल्थ लैबारेट्री राजस्थान द्वारा कराई जाएगी।

शर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ऐसे सभी उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटिया सामग्री की बिक्री को नियंत्रित कर, चोरी के माल की बिक्री पर सख्ती बरतते हुए इन पर पूरी तरह से रोक लगाने की कार्य योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सरकार ने ई-सिगरेट और हुक्का बारों पर भी प्रतिबंध लगाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें