फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: BJP महामंत्री मोहन जाट के खिलाफ महिला ने लगाया रेप का आरोप, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

Sun, 27 Aug 2023 11:28 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली में भाजपा नेता और एक युवक के खिलाफ महिला ने रेप करने और नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
भाजपा महामंत्री मोहन जाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पाली में भाजपा नेता और एक व्यक्ति पर महिला ने रेप का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने कहा कि मेरी नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ भी की है। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


भाजपा महामंत्री मोहनलाल जाट सहित और अन्य के खिलाफ महिला ने रेप करने और उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया  दो महिलाओं को भी सहयोगी बनाकर रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सोजत सिटी सर्कल ऑफिसर मृत्युजंय मिश्रा  के अनुसार सोजत सिटी थाना क्षेत्र निवासी एक 42 साल की महिला ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि एक माह पहले वह सोजत में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में भाजपा महामंत्री मोहन जाट के प्लाट पर गई थी। जहां महेश चांडक नाम का व्यापारी और दो महिलाएं भी मौजूद थी। आरोप है कि मोहन जाट और महेश चांडक ने महिलाओं की मदद से उसके साथ गैंग रेप किया और उसकी नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पूरे मामले पर भाजपा नेता जाट ने कहा कि वो महिला को नहीं जानते उनको भी पुलिस से पता चला कि उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज हुआ है। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें