फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई बेकाबू थार, दो व्यापारी गंभीर घायल, बालाजी मंदिर के पास हुआ हादसा

Tue, 26 Mar 2024 07:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में थार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली-जयपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर 72 फीट बालाजी मंदिर के निकट एक थार बेकाबू होकर डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी ओर से सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में सोजत के दो व्यवसाई घायल हो गए, जिनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें  बांगड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद यहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में  थार जीप के परखच्चे उड़ गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन और परिचित बांगड़ अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर थाने के एएसआई ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि मंगलवार दोपहर हाईवे पर 72 फीट बालाजी मंदिर के निकट थार जीप असंतुलित होकर डिवाइडर क्रॉस कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

ये हुए घायल
इस हादसे में सोजत सिटी धोलीवाड़ी का बास निवासी सुधीर टांक (20) और र सोजत सिटी के दिल्ली दरवाजा रोड निवासी वरुण सांखला (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पहले पाली के निजी हॉस्पिटल और  बाद में बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जोधपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन भी घबराए
हादसे की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में सोजत सिटी से घायलों के परिजन और परिचित पहुंचे। जिनमें कई महिलाएं भी शामिल थी। युवकों की हालत गंभीर देख उनकी आंखों से आंसू बहने लगे जिन्हें मौके पर मौजूद अन्य रिश्तेदारों ने संभाला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें