फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: पाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने से दो युवकों की मौत, चार घायल, जोधपुर किया गया रेफर

Sun, 12 Jan 2025 09:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली में रविवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। यह हादसा पाली शहर के मंडिया बाईपास के निकट रूपावास रोड पर हुआ।
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली में रविवार शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि चार जने घायल हो गए। इनमें से 2 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।पुलिस के अनुसार पाली शहर के मंडिया बाईपास के निकट रूपावास रोड पर रविवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कई बार सड़क पर पलटी खा गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार सुभाष नगर बी निवासी 22 वर्षीय राणाराम और 25वर्षीय सुमित की मौत हो गई।

विज्ञापन


चार घायल, दो की स्थिति गंभीर
इस दुर्घटना में घायल हुए 4 युवकों का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार किया गया, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। 

108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने ही 108 के पायलेट अमित, ईएमटी श्रवण प्रजापत ने घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, वहीं सभी घायलों के परिजन भी दुर्घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


ये हुए चोटिल
इस दुर्घटना में जबकि रूपावास गांव निवासी 27 आनंद पुत्र तेजाराम बंजारा, पाली के मंडिया रोड निवासी 25 प्रकाश पुत्र तोलाराम बंजारा, पाली के बापू नगर निवासी 25 साल के मनीष पुत्र राजूराम वाल्मीकि, नया गांव पाली निवासी 21 विक्रम पुत्र भेराराम बंजारा घायल हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें