फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: प्रभारी मंत्री खर्रा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए, सर्किट हाउस में किया पौधरोपण

Sun, 14 Jul 2024 07:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि हमारा प्रदेश हरा भरा और खुशहाल रहे। इसके लिए हम सब की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर सेवा के पुनित कार्य में सहयोग करते हुए लाभ उठाएं।
विज्ञापन
मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया पौधरोपण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पौधरोपण अभियान 2024 जन जागरण कार्य योजना के तहत रविवार को जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सर्किट हाउस में ‘एक पेड मां के नाम’ कार्यक्रम में पौधरोपण कर सभी को उनके संरक्षण का जिम्मा दिलाया। 

विज्ञापन


इस मौके पर प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि हमारा प्रदेश हरा भरा और खुशहाल रहे। इसके लिए हम सब की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर सेवा के पुनित कार्य में सहयोग करते हुए लाभ उठाएं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की गौचर भूमि के अलावा शहर क्षेत्र के राजकीय कार्यालय और व्यापारिक प्रतिष्ठानों व घरों के आसपास पौधरोपण करने की अपील भी की। 

ये रहे मौजूद
इस मौके पर राज्य सभा सांसद मदन राठौड़, सांसद पीपी चौधरी, प्रभारी सचिव पी.सी. किशन, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, सोजत विधायक शोभा चौहान, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, मारवाड जंक्शन प्रधान मंगलाराम देवासी, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, नगर परिषद सभापति रेखा भाटी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, जिला परिषद सीईओ नंदकिशोर राजौरा, यूआईटी सचिव पूजा सक्सेना, रमेश परिहार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें