फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पटाखों की दुकान में भीषण आग, कांग्रेस पार्षद और उनके पति की मौत; एक गंभीर झुलसा

Mon, 09 Nov 2026 02:20 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

राजस्थान के पाली जिले के फालना कस्बे में पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग में कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और उनके पति प्रकाश की मौत हो गई। हादसे में गौतम चंद पूनमिया गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। पांच दमकल गाड़ियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पाली जिले के फालना कस्बे में दीपावली की रात बड़ा हादसा हो गया। मुख्य चौराहे के पास स्थित पटाखों की दुकान में सोमवार रात करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में आसपास की किराना और बैटरी की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कांग्रेस की नगर पार्षद उषा पूनमिया और उनके पति प्रकाश की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद और पति की आग में मौत
मृतकों की पहचान खुडाला-फालना नगरपालिका के वार्ड 23 की पार्षद उषा पूनमिया और उनके पति प्रकाश के रूप में हुई है। बचाव अभियान के दौरान उषा पूनमिया का शव दुकान के भूमिगत हिस्से से निकाला गया। उनके पति की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।

पटाखों की दुकान से आसपास की दुकानों तक फैली आग
स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान में एक चिंगारी से आग लगी। वहां पटाखे रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते लपटों ने आसपास की किराना और बैटरी की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


पांच दमकल गाड़ियों ने छह घंटे में पाया काबू
आग की गंभीरता को देखते हुए फालना, खुडाला, बाली और सुमेरपुर से दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कुल पांच दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। करीब छह घंटे तक चले बचाव और राहत कार्य के बाद सोमवार सुबह लगभग पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दुकानों के अंदर किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाश भी की गई।

एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा, जोधपुर रेफर
हादसे में गौतम चंद पूनमिया गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। मृतकों के शव फालना सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी, ताकि आग के दौरान कोई अन्य खतरा न पैदा हो।

आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
आग से आसपास की कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हुई है। हालांकि, नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी सामने नहीं आया है। सूचना मिलने पर फालना पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें