करणी माता मंदिर में छठी बार चोरी
- फोटो : अमर उजाला
पाली शहर के लार्डिया की पाल पर स्थित इस करणी माता मंदिर में अब छठी बार चोरी होने से ब्राह्मण, स्वर्णकार, राजपूत, चारण समाज में भी रोष व्याप्त है। क्योंकि इससे पहले मंदिर में पांच बार चोरी की वारदात हो चुकी है, जिसमें से पुलिस चोरी की एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है।
एक एक बार फिर से चोरों ने करणी माता मंदिर को अपना निशाना बनाते हुए मंदिर में बने कमरे का ताला तोड़कर वहां पर रखे सामान और अन्य सामग्री जो भी वहां पर मौजूद थी, उस पर हाथ साफ कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के लोग मंदिर पहुंचे और पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस...
इन अज्ञात चोर एक बार फिर मंदिर में बने कमरे का ताला तोड़कर वहां पर जो कुछ भी हाथ लगा उसे लेकर फरार हो गए हैं। मंदिर में चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, जब श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे तो उन्हे वहां बने एक कमरे का ताला टूटा मिला और मंदिर के गेट के बाहर का फर्श भी टूटा हुआ था और इसके पास ही एक बड़ा पत्थर भी पड़ा था। इस मामले की जानकारी जैसे ही समाज बंधुओं केा मिली तो स्वर्णकार समाज के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ट्रांसपोर्ट नगर थाने की हेड कांस्टेबल लीलादेवी ने मौका मुआयना किया।
मुख्य दरवाजे का नहीं टूटा ताला...
मंदिर के पुजारी के अनुसार, जिस कमरे का ताला तोड़ा गया वहां पूजा की थाली सहित अन्य सामान पड़ा था जो चोर ले गए। चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला भी पत्थर तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन इसमें चोर कामयाब नहीं हो पाए और इस दौरान उनके हाथ से बडा पत्थर नीचे फर्श पर गिर गया, जिससे फर्श भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
अब प्रतिमा को नहीं पहनाते गहने...
इस मंदिर में इस वारदात से पहले पांच मर्तबा अज्ञात चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। परंतु एक बार भी चोरों को पुलिस पकड नहीं पाई है, जिसके चलते इस मंदिर में रखी करणी माता की प्रतिमा पर गहने पहनाने तक छोड़ दिए हैं।