फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नुपुर की हत्या करने पाकिस्तान से आए घुसपैठिए के पास मिला 11 इंच लंबा चाकू और नक्शे, रची थी यह साजिश

Tue, 19 Jul 2022 06:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि घुसपैठिए को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान पाकिस्तान निवासी रिजवान अशरफ के रूप में हुई है। उसके बैग से 2 चाकू बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
नुपुर शर्मा की हत्या करने के लिए पाकिस्तान से आया रिजवान अशरफ गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया। वह यहां भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की हत्या करने के लिए आया था। आरोपी की तलाश में उसके पास से कई संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। बीएसएफ के जवानों ने उसके पास से 11 इंच लंबा चाकू, नक्शे सहित अन्य सामान जब्त किया है। आरोपी रिजवान अशरफ (24) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहाऊद्दीन जिले का रहने वाला है। उससे खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और मिलिट्री एजेंसी की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल, 16 जुलाई की देर रात बीएसएफ जवानों ने श्रीगंगानगर जिले से लगे हिन्दूमलकोट सेक्टर में खखां चेक पोस्ट पर भारतीय सीमा में घुसते हुए पकड़ा गया है। बीएफएफ की टीम ने जवानों ने उससे पूछताछ की तो वह सही जानकारी नहीं दे सका। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक 11 इंच और एक छोटा चाकू भी बरामद किया गया। साथ ही नक्शे, धार्मिक किताबें, कपड़े और खाने की चीजें भी मिली हैं।  

खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में घुसपैठिए रिजवान अशरफ ने बताया कि वह नुपुर शर्मा की हत्या करने के इरादे से यहां आया था। सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा का वायरल वीडियो भी उसने देखा था। नुपुर के बयान पर पाकिस्तान के मंडी बहाऊद्दीन जिले में मुल्ला और उलेमाओं की एक बैठक का आयोजन किया था। जिसमें नुपुर शर्मा के बयान की निंदा की गई। उलेमाओं के बयानों से प्रभावित होकर उसने नुपुर की हत्या का प्लान बनाया और भारतीय सीमा तक पहुंच गया। श्रीगंगानगर के एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उसे स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


भारत में घुसने के लिए गूगल मैप का लिया सहारा 
मंसूबे को पूरा करने के लिए अशरफ ने गूगल मैप का सहारा लिया था। वह पहले अपने घर मंडी बहाऊद्दीन से लाहौर के रास्ते भारत में घुसना चाहता था, लेकिन लाहौर से घुसपैठ करने में वह कामयाब नहीं हो पाया। जिसके बाद यह साहिवाल होते हुए जिले की हिंदूमलकोट सीमा पार कर भारत में घुसना चाह रहा था। प्लान के मुताबिक पाक घुसपैठिया रिजवान भारत में प्रवेश कर श्रीगंगानगर से अजमेर दरगाह जाने वाला था। अजमेर दरगाह पर चद्दर चढ़ाने के बाद नुपुर शर्मा की हत्या करने की योजना थी।  

जांच एजेंसियां हुई अलर्ट
पाकिस्ताान नागरिक रिजवान ने मंडी बहाऊद्दीन स्थित एक मदरसे से आठवीं क्लास तक की पढ़ाई की है। वह उर्दू के साथ-साथ पंजाबी और हिंदी भाषा भी अच्छी तरह से बोल लेता है। फिलहाल जांच एजेंसियां उसे अलग-अलग एंगल से पूछताछ करने में जुटी हुई हैं। यह भी जांच की जा रही है कि वह अकेला है या फिर साजिश में और लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें