फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: धौलपुर में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र, पुलिस ने देर रात ऑपरेशन चलाकर 46 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Fri, 12 May 2023 11:20 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर की सरमथुरा थाना पुलिस ने देर रात ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान चलाकर 46 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बदमाश, शराब तस्कर, लुटेरे आदि शामिल हैं। अवैध हथियार के साथ अन्य सामग्री को भी पुलिस ने बरामद किया है।
 
विज्ञापन
धौलपुर में पुलिस के ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर की सरमथुरा थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना इलाके में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीमों ने कार्रवाई कर 46 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बदमाश, शराब तस्कर, लुटेरे आदि शामिल हैं। अवैध हथियार के साथ अन्य सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है।

विज्ञापन


धौलपुर के सरमथुरा थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जयपुर पुलिस मुख्यालय और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस लगातार कार्यवाही कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। थाना प्रभारी ने बताया बीती रात पुलिस थाने से अलग-अलग टीम का गठन किया गया। मुखबिर तंत्र को मजबूत कर सुनियोजित तरीके से बदमाशों के ठिकानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया शुक्रवार सुबह तक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 46 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारशुदा अपराधियों में हार्डकोर बदमाश भी शामिल है। नकबजन, लुटेरे, चोर, शराब तस्कर, आदतन अपराधी आदि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया अपराधियों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, छुरा, अवैध शराब समेत अन्य अवैध सामग्री को बरामद किया है। उन्होंने बताया आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में कुछ बदमाशों से बड़ी वारदातें भी खुल सकती है।

सुदर्शन चक्र अभियान रहेगा लगातार जारी
थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया भरतपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में वांछित अपराधी, बदमाश एवं डकैतों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र लगातार जारी रहेगा। विगत 1 महीने के अंतर्गत इस अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस ने सराहनीय काम किया है। सैकड़ों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। उन्होंने बताया इस अभियान से पुलिस का इकबाल बुलंद रहेगा। आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय का संदेश भी सुदर्शन चक्र अभियान से दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें