फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत: ट्रोले ने बाइक को मारी टक्कर, पति ने मौके पर दम तोड़ा, पत्नी गंभीर घायल

Mon, 31 Jan 2022 11:09 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बाइक सवार दंपति बूंदी से दूवली के पास अपने गांव दौलता मोड़ जा रहे थे। इसी दौरान किशोरपुरा टोल प्लाजा के पास हादसा हो गया।  
 
विज्ञापन
हादसे में घायल व्यक्ति को जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंडोली थाना क्षेत्र के किशोरपुरा टोल प्लाजा के पास एक ट्रोले ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का देवली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपति रामप्रसाद योगी (42), पत्नि भूली बाई बूंदी से देवली के पास अपने गांव दौलता मोड़ जा रहे थे। किशोरपुरा टोल प्लाजा के पास ट्रोले ने उन्हें टक्कर मार दी। टोल प्लाजा के पास हाइवे निर्माण कार्य होने से किए गए वन-वे ट्रैफिक के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल रामप्रसाद योगी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने उनके शव को हिंडोली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गंभीर घायल भूली बाई को इलाज के लिए देवली रैफर किया गया है। आज सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें