फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road accident: ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकराई कार, एक घंटे बाद निकाला जा सका चालक का शव

Fri, 04 Mar 2022 10:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के बिलाड़ा नेशनल हाईवे 25 पर एक कार और ट्रक की आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार में चालक फंस गया। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों चालक को बाहर निकाल पाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार में फंस गया था चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के बिलाड़ा नेशनल हाईवे 25 पर एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसी में फंस गया। मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार रात नेशनल हाईवे 25 पर कापरड़ा के पास ओवरटेक करने के कारण एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कापरड़ा निवासी मदनलाल देवासी टैक्सी चालक की मौत हो गई। वह बुकिंग लेने के लिए 11:30 अपने घर से भावी जा रहा था। इसी दौरान कापरड़ा के पास बने फ्लाईओवर पर ओवरटेक करने के चक्कर में कार सामने से आए रहे ट्रक से टकरा गई। आगे से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण  चालक मदनलाल उसी में फंस गया। 

राहगीरों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। बता दें कि इससे एक दिन पहले भी इसी हाईवे पर हुए हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें