फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

loot in Jodhpur: ज्वेलर से एक किलो 200 ग्राम सोना और 17 किलो चांदी की लूट, वारदात सीसीटीवी में कैद

Mon, 11 Apr 2022 01:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में दुकान बंद कर जा रहे ज्वेलर को बदमाशों ने कार से टक्कर मार दी। जिसके बाद वो आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
जोधपुर में लूट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में एक ज्वेलर से बदमाशों ने एक किलो 200 ग्राम सोना और 17 किलो चांदी लूट लिए। स्विफ्ट कार से आए बदमाशों ने ज्वेलर की स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया और आभूषण से भरे बैग लेकर फरार हो गए।  

विज्ञापन

पीड़ित बाबूलाल ने झंवर थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बाबूलाल ने बताया कि विष्णु मार्केट में उसकी आभूषण की दुकान है। जहां उसके बेटा विष्णु गहने बनाने का काम करता है। शनिवार की शाम वह दुकान बंदकर लौट रहा था। उसके पास सोने और चांदी के गहनों से भरी दो बैग थी। वह स्कूटर से घर निकला।

इसी दौरान एक कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया। इसपर कार से एक बदमाश उतरा और बैग लेकर फरार हो गया। हालांकि, लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें