फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नागौर में टायर फटने से पिकअप पलटी, एक की मौत, 20 घायल

Tue, 18 Oct 2022 01:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

सड़क हादसे में पांच गंभीर घायलों को अजमेर अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मेड़ता विधायक इंदिरा बावरी ने मेड़ता अस्ताल पहुंचकर घायलों से कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के रेण फाटक के पास एक पिकअप पलट गई।  हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन

हादसा पिकअप का टायर फटने से हुआ है। ये सभी लोग मेड़ता उपखंड के पुन्दलू गांव के किसान कृषि प्रशिक्षण देकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे से पहले सभी ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई थी। रेण फाटक के पास पिकअप पलट गई। आस पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने दुर्घटना की 108 को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को पहले रेण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां से गंभीर हालात में घायलों को मेड़ता चिकित्तालय भेजा गया।
विज्ञापन


पांच गंभीर घायलों को अजमेर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मेड़ता विधायक इंदिरा बावरी, प्रधान संदीप चौधरी और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास शर्मा घायलों से मिलने मेड़ता चिकित्सालय पहुंचे और घायलों से बातचीत कर उनको ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें