फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चूरू में दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 25 Jun 2022 08:36 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

सड़क हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के NH-52 पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह हादसा सिरसला गांव के पास हुआ। एक कार में गांव ढीढाल निवासी युवती मनोज, लूटाना निवासी राहुल और राजगढ़ निवासी अमित एक कार में सवार थे। दूसरी कार में हरियाणा निवासी बलजीत सवार था, जो कार में राजगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।


घायलों को एम्बुलेंस से राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजगढ़ की एमपी कॉलोनी निवासी अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल, दूधवाखारा पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें