फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: 268 किलो डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार, कार में भरकर ले जाया जा रहे थे आरोपी, एक फरार

Fri, 12 Jan 2024 09:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही पुलिस ने एक कार से 268 किलो डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी पुलिसकर्मियों पर फायर कर फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले की पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त नाकाबंदी में 268 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। यह डोडा पोस्त कार में 14 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ था। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं, दूसरा आरोपी पुलिसकर्मियों पर फायर कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


पिंडवाड़ा थाना अधिकारी सीताराम ने बताया कि पिंडवाड़ा पुलिस ने डीएसटी के साथ राजपूरा तिराहा पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान केशवगंज की ओर से तेज गति से आ रही जयपुर पासिंग सफेद रंग की क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन, कार चालक सिवेरा गांव की तरफ भगाने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो चालक ने चलती कार से फायर किया और भाग गया। 
पुलिसकर्मी लगातार उसका पीछा करते रहे, इस दौरान  सिवेरा गांव में बस स्टैंड के पास कार का टायर फट गया। इसके बाद चालक हथियार लहराते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में फरार हो गया। 
विज्ञापन


कार में सवार बायतु जिला बाडमेर निवासी कीरताराम पुत्र अचलाराम जाट (घतरवाल) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में एनडीपीसी एक्ट, राजकार्य में बाधा पहुंचाने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी भूरटिया, जिला बाडमेर निवासी लक्ष्मण पोटलिया उर्फ छोटू जाट की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें