फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सेना के जैसलमेर सेक्टर में अभ्यास के दौरान टैंक के नीचे दबने से जवान की मौत

Wed, 20 Nov 2019 12:47 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
विज्ञापन
भारतीय सेना का टी—90 टैंक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान के जैसलमेर सेक्टर में सैन्य अभ्यास के दौरान एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। फलसुंड शहर के पास टी-90 टैंक के मूवमेंट के दौरान यह घटना हुई। सेना के अधिकारियों के अनुसार, घायल जवान का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

   

रक्षा प्रवक्ता सोंबित घोष ने बताया कि मंगलवार को फलसुंड में सेना द्वारा टैंकों के अभ्यास के दौरान लोडिंग के क्रम में एक जवान की टैंक के नीचे दबने से मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जोधपुर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक जवान का नाम परमेश्वर यादव और घायल जवान का नाम आर.डी. दीक्षित है। फलसुंड के थानाधिकारी देवकिशन ने बताया कि फलसुंड में टैंक को वाहन में लोड करते समय हादसा हुआ। सेना पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें