फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सांभर झील में हुई देश की सबसे बड़ी त्रासदी, 11 दिनों में 18 हजार पक्षियों की मौत

Wed, 20 Nov 2019 11:16 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
मृत पक्षी - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान में देश की सबसे बड़ी पक्षी त्रासदी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक 11 दिनों में 18,059 विदेशी पक्षियों की मौत हो चुकी है। लेकिन, पक्षियों की मौत का कारण अभी तक किसी को नहीं पता चला है। पक्षियों के नमूनों को जांच के लिए देश समेत चार राज्यों में भेजा गया है। 

विज्ञापन


यह सभी शव जयपुर के पास 90 वर्ग किमी में फैली सांभर झील में मिले हैं। नमक के लिए मशहूर सांभर की यह झील खारे पानी की देश की सबसे बड़ी झील है। राजस्थान के पूर्व चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन आरएन मेहरोत्रा ने कहा कि देश में अभी तक कहीं भी इतनी बड़ी तादाद में विदेशी पक्षियों की मौत नहीं हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार मरने वाले पक्षियों का आंकड़ा 50 हजार तक पहुंच सकता है। 

विशेषज्ञों के अनुसार पक्षियों के मरने के ये तीन कारण हो सकते हैं
1. जो पक्षी शुरुआत में मरे, उनमें कीड़े लग गए। जिन्हें दूसरे पक्षियों ने खाया जिस वजह से वह मर रहे हैं। पक्षियों की मौत का कारण बर्डफ्लू नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2. पानी में सोडियम की अधिकता के कारण पक्षियों को गहरा नशा हुआ होगा।
3. झील के जिस इलाके में पक्षी मरे, वहां काफी समय से पानी नहीं आया है। पानी आने से नमक जहरीला हो गया है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें