फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अवैध तरीके से अफीम की खेती करते एक आरोपी गिरफ्तार, अफीम के पौधे और 45 किलो गांजा बरामद

Tue, 28 Feb 2023 06:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि नागौर के सुदरासन गांव में अवैध तरीके से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली थी। सोमवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर एक किसान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गांजा और अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर जिले के मौलासर थाना पुलिस ने सुदरासन गांव में एक किसान को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान जगदीश उर्फ जेपी जाट पुत्र लादूराम (42) अवैध तरीके से अफीम की खेती कर रहा था। आरोपी के खेत से पुलिस ने अफीम डोडा पोस्त की फसल के 12800 पौधे समेत 45 किलो 100 ग्राम गांजा भी बरामद किया है।

विज्ञापन


एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि सुदरासन गांव निवासी जगदीश उर्फ जेपी द्वारा अपने खेत में अवैध तरीके से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिलने पर सोमवार देर रात एसएसओ जसवंत देव ने टीम के साथ दबिश दी थी। आरोपी के खेत में अफीम की फसल उगाई गई थी। अफीम डोडा पोस्त के पौधों पर छोटे बड़े डोडे और फूल लगे हुए थे, कुछ पौधे बिना डोडे के भी लगे हुए थे।

अफीम की फसल के संबंध में कोई लाइसेंस ना होने पर पुलिस ने अफीम की फसल जड़ से उखाड़ कर कब्जे में ले ली। खेत से कुल 12800 पौधे और दो प्लास्टिक की कट्टों में छुपा कर रखा 45 किलो 100 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें