फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जेल से छूटने पर चोरी के आरोपियों ने नंगी तलवार लहराकर किया डांस, वीडियो वायरल

Thu, 22 Sep 2022 02:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

आरोपी ने शिकायतकर्ता के घर के सामने से डीजे बजाकर निकाली। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उन्हें अब जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
तलवार लहराकर डांस करते युवक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर श्री बालाजी थाना क्षेत्र के जोधियासी ग्राम पंचायत के युवकों के डीजे की धुन पर नंगी तलवार पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद जोधियासी परेवा चाहु तीतरी ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

विज्ञापन

शिकायत में बताया कि पिछले कुछ दिनों पहले जोधियासी परेवा चाहु तितरी गांव में लगातार बकरे चोरी होने की वारदात हो रही थी। 10 सितंबर को ग्राम परेवा के घमंड दास रामलाल तोताराम निंबाराम के घर से बकरे चोरी कर ले गए। जब बकरा नहीं मिला तो थाने में शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाद में छोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी ने फोन कर शिकायत करने वाले को धमकी दी।
`

वहीं शराब पार्टी का आयोजन कर शिकायतकर्ता के घर के सामने डीजे बजा कर जुलूस निकाला। इसके साथ ही नंगी तलवारे लहराते हुए हवाई फायरिंग की। परेवा तीतरी जोधियासी हुए चाऊ के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें