फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रदेशाध्यक्ष पद से विदाई पर सतीश पूनिया बोले- पार्टी के निर्णय का स्वागत, अब और मजबूत होगी भाजपा

Thu, 23 Mar 2023 03:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से विदाई होने के बाद सतीश पूनिया ने बयान जारी कर पार्टी निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा - सीपी जोशी के अध्यक्ष बनने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। पूनिया ने पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है।
विज्ञापन
सतीश पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रहे सतीश पूनिया ने पद से विदाई पर   वक्तव्य जारी कर कहा- मैं हृदय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और पार्टी के निर्णय का स्वागत करता हूं।

विज्ञापन

यह भारतीय जनता पार्टी ही है जो सदैव समय-समय पर नए नेतृत्व को तैयार करती है, अवसर देती है और आगे बढ़ाती है।



सीपी जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने से पार्टी को और ज्यादा ताकत मिलेगी
पूनिया ने कहा- सांसद सीपी जोशी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नॉमिनेट होने से पार्टी को और ज्यादा ताकत मिलेगी। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 2023 में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेंगे और भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे। 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

सदन से लेकर सड़क तक विपक्ष की भूमिका का निर्वहन ईमानदारी से किया 
सतीश पूनिया ने कहा- पार्टी ने मुझे पूरे 3 वर्ष संगठनात्मक काम के लिए दिए और मैंने भी कोरोना के भीषण संकट में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंशा के मुताबिक रचनात्मक कार्यों से सहभागिता दी। पार्टी के सेवा ही संगठन के इस कार्य में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने करोड़ों जरूरतमंदों की भोजन, राशन, दवाइयां जैसे कामों से सेवा की। उसी प्रकार सदन से लेकर सड़क तक विपक्ष की भूमिका का निर्वहन ईमानदारी से किया। वहीं आज भाजपा राजस्थान में धरातल पर 50 हजार बूथों तक पहुंची है और इस कार्य में सभी सहयोगी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से आत्मिक आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें