फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Chetichand Festival: भगवान झूलेलाल के प्राकट्य दिवस पर आज निकलेगी शोभायात्रा, ओम बिरला ने दी बधाई

Thu, 23 Mar 2023 01:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

देशभर में आज देशभर में आज चेटीचंड महोत्सव मनाया जा रहा है। जयपुर में भी दोपहर बाद से शाम तक झूलेलाल शोभायात्रा निकलेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चेटीचंड की बधाई दी है।
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दी बधाई - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा स्पीकर और राजस्थान के कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद ओम बिरला ने  भगवान झूलेलाल को नमन करते हुए देश और प्रदेशवासियों को चेटीचंड महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन




सिंधी समाज के पूज्य भगवान झूलेलाल की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जय झूले, वरुण देवता के अवतार भगवान झूलेलाल जी के प्राकट्य दिवस चेटीचंड की आप सभी को लख-लख बधाई हो। चेटीचंड का पर्व उल्लास, उमंग सद्भावना और भाईचारे का पर्व है। भगवान झूलेलाल जी ने हमेशा समाज में बंधुता समरसता को बढ़ावा दिया। उन्होंने उस समय अत्याचार और अन्याय का विरोध करते हुए उसके खिलाफ लड़ाई लड़ी और ऐसे समाज का निर्माण किया जो अत्याचार और अन्याय का विरोध कर सके।

भगवान झूलेलाल ने मानव कल्याण और सर्व कल्याण का काम किया
लोकसभा स्पीकर ने कहा कि भगवान झूलेलाल ने मानव कल्याण और सर्व कल्याण का काम किया। इसलिए आज सिंधी समाज भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ देश और दुनिया को एक मानता है। भगवान झूलेलाल के सिद्धांतों पर चलते हुए भूखे लोगों को भोजन कराना, लोगों की सेवा करना, समाज सेवा और समाज कल्याण के लिए सिंधी समाज काम करता है। भगवान झूलेलाल ने एकता, बंधुत्व और समरसता को बढ़ावा दिया। अत्याचार और अनाचार का विरोध किया। उनके दिखाए मार्ग पर सिंधी समाज देश और मानवता की सेवा कर रहा है। अपने पुरुषार्थ से सिंधी समाज ने अनेक चुनौतियों का समाधान किया है। सिंधी समाज के मानवतावादी कार्य सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें