फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वैरिएंट: दक्षिण अफ्रीका से जयपुर लौटे एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित, शादी में भी हुए थे शामिल 

Fri, 03 Dec 2021 02:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

परिवार के सदस्यों की कोरोना ट्रैसिंग में अब तक 16 लोगों के संपर्क में आने की पुष्टि हुई है। इनमें आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो संक्रमित सामने आने के बाद अब जयपुर में भी खतरा मंडराने लगा है। यहां पर दक्षिण अफ्रीका से वापस लौटे एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह परिवार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दुबई और फिर मुंबई होता हुआ जयपुर पहुंचा था। 

विज्ञापन


कई लोगों के संपर्क में आया परिवार 
दक्षिण अफ्रीका से लौटे चारों लोगों के संक्रमित होने की खबर से हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के सदस्य बहुत से लोगों के संपर्क में आए होंगे। दरअसल, 28 नवंबर को जयपुर के सिटी पैलेस स्थित एक शादी के कार्यक्रम में यह परिवार भी शामिल हुआ था। जिला प्रशासन का कहना है कि परिवार के एक व्यक्ति को ऑपरेशन करवाना था। इससे पहले उसका आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लेकिन जब व्यक्ति के दक्षिण अफ्रीका से लौटे होने की बात पता चली तो स्वास्थ्य महकमे के हाथ-पांव फूल गए। 

16 लोग संपर्क में आठ संक्रमित 
प्रशासन की ओर से व्यक्ति की कोरोना ट्रेसिंग कराई गई। इसमें सामने आया कि परिवार के सदस्य 16 लोगों के संपर्क में आए हैं। जब उनकी कोरोना जांच हुई तो आठ लोग संक्रमित निकले। इसमें दो लोग सीकर के अजितगढ के हैं। 
विज्ञापन


बाहर से आने वालों के लिए जांच हुई अनिवार्य 
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच राजस्थान में बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका से वापस लौटे परिवार के चार सदस्यों के अलावा संपर्क में आए अन्य संक्रमित सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिससे नए वैरिएंट के बारे में पुष्टि हो सके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें