फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: प्याज, आलू के दाम आसमान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में भी प्याज आंसू छुड़ाने लगा है। जमाखोरों के कारण प्याज में लगातार तेजी आ रही है। इतना ही नहीं आलू भी अब प्याज की राह पर चल पड़ा है।
विज्ञापन


जयपुर में आलू-प्याज के भाव 30 रुपये किलो हो गए हैं। उधर, केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए राज्यों को लगातार निर्देश दे रही है, लेकिन राजस्थान सरकार पर इन निर्देशों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा।

केंद्र सरकार ने जमाखोरों पर कार्रवाई के लिए राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं। फिलहाल राजस्थान में सरकार की गतिविधियों को देखकर नहीं लग रहा है कि जनता को राहत देने के लिए जमाखोरों के खिलाफ कोई ठोस कदम जल्द उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


आलू-प्याज जैसी रोजमर्रा की वस्तु खरीदने के लिए मंडियों में पहुंचने वाले आमजन को भी राहत नहीं मिल रही। मंडियों में इनके भाव प्रति ढाई किलो 50 रुपये तक हो गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

प्याज के लिए लगी भीड़

लोगों का कहना है कि राज्य सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए तो वह दिन दूर नहीं जब प्याज 80-90 रुपये किलो और आलू 40 रुपये किलो के भाव को छुएंगे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष मानसून के दौरान प्याज के भावों में लगातार तेजी आई थी और जयपुर में यह 80-90 रुपये किलो तक बिका था।

सरकार ने मूल्यों पर नियंत्रण करने के लिए सहकारिता विभाग के माध्यम से आम जनता को 40 रुपये किलो प्याज उपलब्ध करवाए थे।

सहकारिता विभाग के उपहार केंद्रों पर प्याज की बिक्री की गई थी और लोगों ने लंबी कतारों में लगकर सस्ते प्याज खरीदे थे। इन केंद्रों पर दो-तीन घंटों में ही प्याज खत्म हो जाते थे और आधे से अधिक लोगों को बैरंग लौटना पड़ता था।  ऐसे लोगों को मजबूरन बाजार से महंगे प्याज खरीदने पड़ते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें