फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk: सरकारी स्कूल के नौ छात्र IIT JEE- एडवांस के लिए क्वालीफाई, मिशन लक्ष्य साधना के प्रयासों का परिणाम

Fri, 05 May 2023 07:16 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक में स्कूली शिक्षा को नए मुकाम पर ले जाने की कोशिशों को जिला प्रशासन के मिशन लक्ष्य साधना ने नई धार दी है। राज्य सरकार और स्थानीय स्तर पर प्रदेश के छात्रों के करियर को संवारने के लिए हुए प्रयासों से टोंक के सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा के 9 स्टूडेंट्स ने परचम लहराया है। 
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले के सरकारी स्कूलों के नौ स्टूडेंट्स ने आईआईटी-एडवांस के लिए क्वालीफाई कर लिया है। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल से लेकर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जैसे मॉडर्न कंसेप्ट के साथ प्रदेश में सरकारी विद्यालयों में बदलाव देखा जा रहा है। सरकारी स्कूलों से निकलकर आए नौ स्टूडेंट्स के आईआईटी-जेईई मेंस में चयन के बाद आईआईटी एडवांस के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

जिला प्रशासन के मिशन लक्ष्य साधना ने दी धार 

विज्ञापन

टोंक जिले में स्कूली शिक्षा को नए मुकाम पर ले जाने की राज्य सरकार की कोशिशों को स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन के नवाचार मिशन लक्ष्य साधना ने नई धार दी है। राज्य सरकार और स्थानीय स्तर पर प्रदेश के छात्रों के करियर को संवारने के लिए हुए प्रयासों से टोंक के सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा के 9 स्टूडेंट्स ने परचम लहराया है। 

इन छात्रों का हुआ सिलेक्शन

  1. अक्षरा जैन, स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, निवाई, पर्सेंटाइल स्कोर- 99.21, ऑल इंडिया रैंक-1253, श्रेणी जनरल-ईडब्ल्यूएस
  2. सुमित वर्मा, स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, निवाई, पर्सेंटाइल स्कोर- 86.45, ऑल इंडिया रैंक-49058, श्रेणी- ओबीसी
  3. राजीव लालावत, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, देवली, पर्सेंटाइल स्कोर- 82.42, ऑल इंडिया रैंक-11193, श्रेणी- एससी
  4. आशीष कुमावत, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, मालपुरा, पर्सेंटाइल स्कोर- 80.65, ऑल इंडिया रैंक-73188, श्रेणी- ओबीसी
  5. अक्षय कुमार मीणा, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, उनियारा, पर्सेंटाइल स्कोर- 74.71, ऑल इंडिया रैंक-5076, श्रेणी- एसटी
  6. राहुल मीणा, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, निवाई, पर्सेंटाइल स्कोर- 69.04, ऑल इंडिया रैंक- 7131, श्रेणी- एसटी नितिन बैरवा, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, निवाई, पर्सेंटाइल स्कोर- 62.93, ऑल इंडिया रैंक-31593, श्रेणी- एससी
  7. ललित कुमार मीणा, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, देवली, पर्सेंटाइल स्कोर- 57.18, श्रेणी- एसटी
  8. दुष्यंत वर्मा, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, निवाई, पर्सेंटाइल स्कोर- 54.34, ऑल इंडिया रैंक- 42075, श्रेणी- एससी

शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने जताई खुशी
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा अपर्णा अरोड़ा, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त और राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहन लाल यादव, स्कूल शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने इस विशेष उपलब्धि पर खुशी का इजहार करते हुए आईआईटी-जेईई मेंस में सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ टोंक के जिला प्रशासन, जिले के शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों को बधाई और शुभकमानाएं दी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें