राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा।
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय महिला आयोग ने दौसा गैंगरेप और हत्या मामले का संज्ञान लिया है। मामले को लेकर आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी एमएल लाठर को पत्र लिखकर तत्काल संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने को कहा है। साथ ही उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है।
रेखा शर्मा के नेतृत्व में महिला आयोग की एक टीम 28 अप्रैल को घटनास्थल का दौरा करेगी। टीम संबंधित पुलिस अधिकारियों और पीड़ित के परिवार से भी मुलाकात करेगी।
ये है मामला
दौसा के रामगढ़ पचवारा थाने में 24 अप्रैल को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को जयपुर कमिश्नरेट के बस्सी थाना क्षेत्र के कुंए से महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मेडिकल बोर्ड से महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक महिला के पति ने बताया कि 23 अप्रैल को मैंने अपनी पत्नी को ससुराल से पीहर के लिए रवाना किया था लेकिन वह पीहर नहीं पहुंची। बदमाशों ने बीच रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी।