Nagaur: कुचामन शहर में डॉ. बी.आर. बांता द्वारा संचालित मंगलम सोनोग्राफी एंड लैब पर भ्रूण लिंग जांच की एवज में 70 हजार रुपए लेते दलाल को किया रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन को भी सीज किया गया है।
नागौर में भ्रूण लिंग जांच की एवज में 70 हजार रुपए लेते दलाल को किया रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन को भी सीज किया गया है। बता दें कि एनएचएम एमडी डॉ. भारती दीक्षित के निर्देशन में पीसीपीएनडीटी टीम ने ये कार्रवाई की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दलाल और एक डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है। वहीं, सेंटर पर अल्ट्रासाउंड से जुड़े किसी भी मरीज का फॉर्म नहीं भरा गया था। पीबीआई थाना एएसपी डॉ. हेमंत जाखड़ के निर्देशन में एक पखवाड़े में तीसरा सफल डिकॉय ऑपरेशन किया गया। बताया जा रहा है कि कुचामन शहर में डॉ. बी.आर. बांता द्वारा संचालित मंगलम सोनोग्राफी एंड लैब पर यह कार्रवाई की गई।