फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: भेड़ गांव में खदान में डूबने से मासूम बालिका की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

Sun, 07 Sep 2025 06:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur News: स्थानीय लोगों ने बताया कि बालिका खेलते-खेलते खदान के पास पहुंच गई और अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह खदान में गिर गई। खदान में पानी भरा होने के कारण वह अंदर ही डूब गई।
विज्ञापन
बालिका की खोज में जुटी एसडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के खींवसर उपखंड के भेड़ गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें 8 वर्षीय मासूम सरोज कंवर पुत्री मांगूसिंग की खदान में डूबने से मौत हो गई। यह घटना भेड़ गांव की सरहद और खिचड़ो की ढाणी के पास घटी, जहां मासूम दोपहर में घर से बकरियां चराने के लिए निकली थी।

विज्ञापन

 
खेलते-खेलते पैर फिसला, खदान में डूबी बच्ची
स्थानीय लोगों के अनुसार, बालिका खेलते-खेलते खदान के पास पहुंच गई और अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह खदान में गिर गई। खदान में पानी भरा होने के कारण वह अंदर ही डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों तथा सिविल डिफेंस टीम की सहायता से बचाव का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें- Sikar News: खाटूश्यामजी में महिलाओं के बीच हुई लाठी जंग, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; डर के मारे जड़ हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

 
एसडीआरएफ टीम ने 30 फीट गहरी खदान में किया उतरकर प्रयास
घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। खदान लगभग 30 फीट गहरी थी, लेकिन 15 फीट की गहराई में पानी भरे होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया। टीम ने पूरी सावधानी के साथ बालिका को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन



 
शव मोर्चरी में रखवाया
पांचौड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और मासूम का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। गांव में मासूम की अचानक मौत से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें- Dausa News: भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, नौ अन्य घायल; कार ने गाय को टक्कर मारकर कुचला था लोगों को

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें