फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: रोड लाइट के खंभे से करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने मुआवजे-नौकरी की मांग को लेकर दिया धरना

Sat, 06 Sep 2025 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur News: डीडवाना-कुचामन जिले में भजनसंध्या से लौट रहे युवक की रोड लाइट के खंभे से करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना को लेकर मृतक के परिवार और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर मुआवजे और नौकरी को लेकर धरना दे दिया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर धरना देते मृतक के परिजन तथा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना कस्बे में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मंगलाना रोड पर लगे नगर परिषद के बिजली के खंभे में करंट फैलने से भजनसंध्या से लौट रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वसुंधरा नगर निवासी विजय सिंह पुत्र बद्री सिंह (42) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
भजनसंध्या से लौटते समय आया करंट की चपेट में
जानकारी के अनुसार, विजय सिंह शनिवार को केसरिया कंवर जी महाराज की भजनसंध्या से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंगलाना रोड से गुजरते वक्त नगर परिषद के बिजली पोल में खुले तारों से करंट फैल गया। युवक इसकी चपेट में आया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।
 
गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर दिया धरना
हादसे के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे उपजिला अस्पताल पहुंचे और वहां नगर परिषद की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। परिजनों ने 50 लाख रुपये मुआवजा, मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग रखी।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Rajsthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा; श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 5 लोगों की मौके पर मौत
विज्ञापन

 
पूर्व विधायक और प्रशासन मौके पर पहुंचे
धरने की सूचना पर मकराना के पूर्व भाजपा विधायक श्रीराम भींचर, तहसीलदार महेंद्र सिंह और परबतसर पुलिस मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश की। काफी मशक्कत के बाद समझौते की कोशिशें शुरू हुईं। परिजनों का कहना था कि जब तक उनकी सभी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। बाद में प्रशासनिक सहमति के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
 
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं नगर परिषद की लापरवाही को लेकर कस्बे में लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली पोल की सही मरम्मत की जाती तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।

यह भी पढ़ें- Rajsthan News: गहलोत पर शेखावत का हमला, 'गाली देना कांग्रेस के DNA में, मेरी मां पर भी की थी अपमानजनक टिप्पणी'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें