फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: ग्राम को-ऑपरेटिव सोसायटी के व्यवस्थापक पर मनमानी का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा

Fri, 19 Jul 2024 03:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

जिले के डेगाना उपखंड में नथावाड़ा ग्राम को-ऑपरेटिव सोसायटी के व्यवस्थापक की मनमानी और फर्जीवाड़े की शिकायत को लेकर उपखंड अधिकारी और बैंक मैनेजर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेगाना उपखंड क्षेत्र के ग्राम नथावाड़ा की को-ऑपरेटिव सोसायटी के व्यवस्थापक रामदेव फगोड़िया की मनमानी और समिति के नवीन भवन निर्माण को लेकर 3 लाख की राशि का गबन करने को लेकर आज ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी एवं को-ऑपरेटिव बैंक मैनेजर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपकर सोसायटी में हुए फर्जीवाड़े और गबन की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत नथावाड़ा को-ऑपरेटिव सोसायटी के व्यस्थापक फगोड़िया के खिलाफ पिछले 3 साल में कई बार विभाग के एमडी को शिकायत की गई। साथ ही सोसायटी के भवन निर्माण, किसानों को सोसायटी द्वारा दिए गए टैक्टर को अपने निजी काम में लेने और किसानों को मिलने वाला मुआवजा अपने करीबियों को देने सहित सोसायटी की मीटिंग पिछले 2 सालों से नहीं करवाए जाने की शिकायतें भी की गईं लेकिन आज दिन तक व्यवस्थापक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

आक्रोशित किसानों ने आज ज्ञापन देकर को-ऑपरेटिव में हो रहे घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि समय रहते को-ऑपरेटिव सोसायटी में हुए घोटाले की जल्द से जल्द जांच नहीं की गई तो कोर्ट में जाने को मजबूर होना पड़ेगा। किसानों ने डेगाना विधायक अजयसिंह किलक को भी पत्र लिखकर नथावड़ा को-ऑपरेटिव सोसायटी व्यवस्थापक रामदेव फगोड़िया द्वारा किए गए घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाने और कानूनी कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें