फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur : सीपी जोशी के विवादित बयान ने पकड़ा तूल, यूथ कांग्रेस ने जलाया प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

Fri, 19 Jul 2024 03:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का राहुल गांधी को लेकर दिया गया बयान तूल पकड़ता जा रहा है। इसी के चलते आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर जोशी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बुधवार को दौसा में पार्टी की एक बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि जो लोग बीफ खाते हैं, वे संसद में भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हैं।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के सम्मानजनक पद पर बैठे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा इस प्रकार का बयान शोभा नहीं देता। उनके बयान को लेकर जिला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं  ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया, साथ ही सीपी जोशी से माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि कि भारत-चीन संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव है और राहुल गांधी चीनी राजदूत के साथ बैठे हैं..!

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें