फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur : धार्मिक यात्रा के लिए खाटूश्यामजी जा रही बस पलटकर खाई में गिरी, हादसे में दो की मौत, छह घायल

Fri, 23 Aug 2024 10:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

डीडवाना कुचामन जिले के मारोठ गांव में आज सवेरे धार्मिक यात्रा पर जा रही एक बस पलटकर खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज अल सुबह धार्मिक यात्रा पर निकली बस मारोठ गांव में पलटकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ये लोग चित्तौड़गढ़ से धार्मिक यात्रा पर खाटूश्यामजी जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मारोठ गांव के पास अचानक गाड़ी के पिछले पहियों में खराबी आने के कारण बस पलट गई और देखते-देखते चीख-पुकार मच गई। हादसे से बस में सवार दो यात्रियों की अंदर ही दब जाने के कारण दम घुटने से मौत हो गई और लगभग 6 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने मारोठ थाना पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया और जेसीबी की मदद से बस को सीधा करके घायलों को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें