फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: लोटस डेयरी के पलसाना स्थित प्लांट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों के उपकरण स्वाहा

Fri, 23 Aug 2024 10:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

जिले के पलसाना कस्बे में स्थित लोटस डेयरी में शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
लोटस डेयरी के प्लांट में आग लगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर के पलसाना इलाके में आज शॉर्ट सर्किट के कारण लोटस डेयरी के एक कमरे में अचानक आग लग गई, जिससे कमरे में लगे लाखों रुपये के उपकरण जल गए। सूचना पर खाटूश्यामजी नगर पालिका और मंदिर कमेटी की दमकल मौके पर पहुंची और जिन्होंने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पलसाना क्षेत्र में मंडा रोड पर स्थित लोटस डेयरी प्लांट के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। गौरतलब है कि पहले भी पलसाना कस्बे में ही सरस डेयरी के प्लांट के पीछे कचरे के ढेर में भी आग लगी थी लेकिन कस्बे में दमकल ना होने के चलते नजदीकी क्षेत्र से दमकल को बुलाया गया था, जिससे आग बुझाने में काफी समय लग गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद दमकल की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण यहां रहने वाले लोगों को आपातकालीन स्थिति में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें