फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: फेसबुक पर गैंगस्टर ग्रुप बनाकर डाली बंदे हायर करने के लिए पोस्ट, शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2024 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

फेसबुक पोस्ट के जरिये गैंगस्टर नाम से ग्रुप बनाकर पोस्ट शेयर करने वाले एक युवक को मकराना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक ने सोशल मीडिया के जरिये एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि मुझे न्यू गैंगस्टर ग्रुप के लिए 50 बंदे चाहिए, और कोई काम हो तो बताओ। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर नाम से ग्रुप बनाकर नए गैंग के लिए 50 बंदे हायर करने की पोस्ट शेयर करने पर पुलिस ने एक युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 1 जुलाई सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान पता चला कि फेसबुक पर एक गैंगस्टर नाम से ग्रुप बना हुआ था, जिसके यूजर रोहित सिंह ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि मुझे 50 बंदे चाहिए, न्यू गैंगस्टर ग्रुप के लिए और कोई काम हो तो बताओ। 

विज्ञापन


उक्त पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की और तकनीकी सहायता से सूचना तंत्र सक्रिय कर सिमधारक बड़ा बगरू, तोपदड़ा, क्लॉक टॉवर, अजमेर निवासी महेंद्र बागवाल (29) पुत्र किशन बागवाल को पकड़कर पूछताछ के बाद शांतिभंग करने के आरोप में बीएनएसएस धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें