जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में दादा और पोते की मौत हो गई। हादसे में परिवार की एक महिला घायल हुई है। जानकारी के अनुसार कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकराने के कारण यह हादसा हुआ।
कुचेरा थाने के प्रभारी मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में रतनाराम (65) और उनके पोते कमलेश (12) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।