आपस में मारपीट करते कांग्रेस के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के नागौर में कांग्रेस के वन टू वन फिडबैक में मारपीट हो गई। मकराना के दावेदारों के समर्थकों में आपस में मारपीट हो गई। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों गुटों को छुड़ाया। इस दौरान प्रभारी मंत्री राजेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। इस दौरान भी हंगामा चलता रहा।
नागौर के सर्किट हाउस में कांग्रेस के चुनाव समिति के सदस्य फीडबैक का कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। मकराना के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों गुटों को अलग कर मामला शांत किया। इसके बाद फीडबैक लेने के लिए आए दोनों नेता निकल गए।
कांग्रेस के दावेदारों से फीडबैक लेने के लिए आज नागौर पहुंचे प्रभारी मंत्री राजेंद्र यादव और राज्यसभा के सांसद नीरज डांगी ने फीडबैक लिया। लेकिन फीडबैक का यह पूरा कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। फीडबैक लेने के दौरान सबसे पहले सामूहिक रूप से कांग्रेस के नेताओं और दावेदारों से दोनों नेताओं ने संवाद किया। इसके बाद सर्किट हाउस के एक कमरे में वन टू वन सवांद शुरू किया गया। इस दौरान वन टू वन संवाद के दौरान भी भीड़ कमरे में चली गई। इस दौरान अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाते रहे और हंगामा होता रहा। इसके बाद फीडबैक का कार्यक्रम लगभग पूरा हो गया। नीरज डांगी और राजेंद्र यादव बाहर निकलने लगे, इसी दौरान मकराना के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई।
गनीमत रही कि पुलिस मौके पर मौजूद थी और तुरंत ही मामला संभाल लिया। अचानक कांग्रेस के दावेदारों के दो गुटों के बीच थापा-मुक्की और मारपीट हो ही गई। वहीं, फीडबैक का यह तो पूरा कार्यक्रम दोपहर बाद शुरू हुआ और शाम सात बजे तक फीडबैक का कार्यक्रम चला। इस दौरान रह-रहकर हंगामा होता रहा। समर्थक नेताओं के समर्थक नारे लगाते रहे और कमरे में घुसने के लिए एक दूसरे से उलझते रहें। जैसे- तैसे फीडबैक लिया और अंत में नागौर विधानसभा का फीडबैक लेना बचा गया लेकिन इससे पहले ही मकराना के गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद नीरज डांगी वह राजेंद्र यादव सर्किट हाउस से निकल गए।