फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने की मांग, राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेता सांसद हनुमान बेनीवाल से मिले

Thu, 22 Aug 2024 10:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेता शुभम रेवाड़ सैकड़ों छात्रों के साथ सांसद हनुमान बेनीवाल के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
सांसद हनुमान बेनीवाल से मिलते हुए छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेता शुभम रेवाड़ सैकड़ों छात्रों के साथ सांसद हनुमान बेनीवाल के आवास पर पहुंचे। सांसद बेनीवाल ने सभी का स्वागत किया और अल्पाहार करवाया। इस दौरान छात्र नेता हनुमान लोमरोड़ और वासुदेव बांता सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


सांसद हनुमान बेनीवाल गुरुवार को भी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने खींवसर विधानसभा के भेड़ और ढींगसरा गांव में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। वहीं, गांव में लोगों की समस्याओं को भी सुना। साथ ही नागौर विधानसभा के बसवानी गांव में भी लोगों की समस्याओं को सुना।

शहर में चैनार में से प्रजापत समाज के दो बच्चों के लापता हो जाने के बाद परिजनों ने सांसद के आवास पर जाकर बच्चों की तलाश के लिए गुहार लगाई थी। उसके बाद सांसद ने पुलिस महानिदेशक से दूरभाष पर बात की और लगातार पुलिस अफसरों के संपर्क में रहे। फिर सूरत में रेलवे स्टेशन पर बच्चा मिल गया।
विज्ञापन


आवास पर की जनसुनवाई
सांसद ने नागौर आवास पर नियमित जन सुनवाई की और लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया। सांसद बेनीवाल ने महिलाओं को अपने सोशल मीडिया पर कजरी तीज का शुभकामना संदेश भी दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें