फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur Crime News: संत की चाकू घोंपकर हत्या, बदमाशों ने पहले हाथ,पैर और मुंह बांधा फिर दिया घटना को अंजाम

Mon, 14 Aug 2023 02:24 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर में संत की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने पहले संत के हाथ, पैर और मुंह बांधा फिर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
अज्ञात बदमाशों ने की संत की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर में शर्मचार कर देने वाला मामला सामने आया है। हरिराम बाबा बगीची के महाराज मोहनदास की धारदार हथियार घोंपकर हत्या कर दी। फिलहाल कुचामन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


संत की चाकू घोंपकर हत्या
बताया जा रहा है कि नागौर के डीडवाना में एक संत की की मर्डर का मामला कर सामने आया है। हत्या बीते रविवार रात को हुई। जब लोग सुबह मंदिर पहुंचे तो उसी दौरान एक संत की डेड बॉडी फर्श पर पड़ी थी। संत के हाथ और पैर बांधे हुए थे। आंखों भी पट्टी से बंधी हुई थी। जानकारी के मुताबिक संत का नाम मोहनदास बताया जा रहा है। ये डीडवाना कुचामन के रसाल गांव के हरिराम बाबा की बगीची में पिछले 14 साल से सेवा कर रहे थे।

बाबा के परिजन तिलोक राम ने कुचामन थाना पुलिस को बताया कि रविवार की रात आठ बजे महाराज और ग्रामीण आपस में बात कर रहे थे। उसके बाद वह सोने के लिए कमरे में चले गए थे। गांव वाले भी बगीची से अपने-अपने घरों की ओर चले गए थे। सोमवार सुबह लोग दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे तो लोगों ने महाराज जी को आवाज लगाई तो नहीं मिले। आखिरी में लोगों ने बगीची के अंदर जाकर देखा तो उनका हाथ, पैर और मुंह बंधा हुआ था और फर्श पर खून बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी श्रद्धालुओं ने कुचामन थाना पुलिस को दी। मौके पर कुचामन थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कुचामन की राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी रखवाया है। पुलिस ने ही हिंदू संत के परिजनों को सूचना भी दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों को जानने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें