फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, चुनाव को लेकर बनाई जाएगी रणनीति, पूर्व CM राजे नहीं पहुंची

Sat, 20 May 2023 05:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नागौर बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनायों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और उनका प्रचार-प्रसार करने को लेकर चर्चा और मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की ये बैठकें अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएंगी। बैठक में मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी कि किस तरह से पार्टी विधानसभा चुनाव में उतरेगी। चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति बैठक में बनाई जाएगी, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी दमखम के साथ मैदान में उतर सके।  

विज्ञापन


इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, ओम माथुर सहित सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। हालांकि, बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भाग लिया। 

इधर, सचिवालय परिसर में नकदी व सोना मिलने पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार हमला बोला है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ये सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस मामले में देश की बड़ी एजेंसियों को इनवॉल होना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इस मामले में हमला बोला और कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। बीजेपी ही नहीं ये बात इनकी पार्टी के नेता भी कह रहे हैं। 

वसुंधरा राजे ने बनाई दूरी
इस बैठक को लेकर चर्चा थी कि क्या वसुंधरा राजे इस बैठक में शामिल होंगी, लेकिन प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बैठक में नहीं पहुंची। इसके अलावा नागौर जिले के कई ऐसे नेता जो राजे के करीबी हैं उन्होंने भी बैठक से दूरी बनाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें